फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Information about women's safety and their rights

Kaushambi News: महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों की दी जानकारी

Mon, 17 Nov 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 17 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Information about women's safety and their rights
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक करती महिला पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : reasi news
जनपद के 11 थानों में रविवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और हेल्पलाइन सेवाओं की विशेष जानकारी दी गई।
विज्ञापन


थाना सराय अकिल पुलिस टीम ने क्षेत्रों में महिलाओं को साइबर सुरक्षा व मिशन शक्ति की जानकारी दी। वहीं, चरवा थाना क्षेत्र टीम ने शोहदों की चेकिंग कर चौपाल लगाकर सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन


महिला थाना की एंटी रोमियो टीम ने नए कानून, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर और महिला अधिकारों के बारे में बताया। संदीपन घाट, सैनी, महेवाघाट, करारी, कड़ाधाम, मोम्मदपुर पइंसा, पश्चिम शरीरा और कौशाम्बी थानों में पुलिस कर्मियों ने गांवों, बाजारों, चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर जाकर आत्मरक्षा, गुड टच–बैड टच, साइबर अपराध और महिला सहायता केंद्र की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान प्रमुख हेल्पलाइन नंबर- 112, 1076, 1090, 102, 1098, 1930 और 181 की जानकारी दी गई तथा महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो स्क्वाड और थाना सीयूजी नंबर के भी उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed