फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Inflation robs weddings, with feasts and decorations on the rise

Kaushambi News: महंगाई ने शादी में डाला डाका, दावत-सजावट में उछाल

Mon, 03 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 03 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Inflation robs weddings, with feasts and decorations on the rise
सहालग के शुरू होते ही शादी-ब्याह की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ने से शादी-विवाह के आयोजनों का खर्च भी 15 फीसदी तक बढ़ गया है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार आटा, घी, चीनी, दाल, बेसन, दूध, पनीर और सब्जियों के दाम पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ गए हैं। इसके साथ ही मिठाई और डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी उछाल आया है।
विज्ञापन

कैटरिंग करने वाले व्यवसायियों ने बताया कि कुकिंग ऑयल, मसालों और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से प्रति प्लेट दावत की दरें 100 से 150 रुपये तक बढ़ानी पड़ी हैं। देवउठावनी एकादशी के बाद शुभ कार्यों की शुरुआत के साथ ही इस माह से शादी का सीजन शुरू हो रहा है। इस बार दावतें, सजावट और खानपान का खर्च दोगुना होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

पहले जहां 100 लोगों के खाने पर 40 से 50 हजार रुपये का खर्च आता था, वहीं अब यह 60 से 80 हजार रुपये तक पहुंच गया है। स्थानीय कैटरर्स और व्यापारियों का कहना है कि रसोई सामग्री के बढ़ते दामों का सीधा असर आयोजन की लागत पर पड़ रहा है इससे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए शादी जैसे शुभ आयोजनों की तैयारी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैरिज हॉल पर भी महंगाई का असर
इस बार नवंबर से शुरू हो रहे शादी-विवाह के सीजन में खाने-पीने से लेकर मैरिज हॉल पहले से ज्यादा महंगा पड़ने वाला है। मैरिज संचालकों का कहना है कि इस बार सीजन में बुकिंग, कैटरिंग सहित अन्य चीजों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इसलिए 15-20 फीसदी तक दाम बढ़ जाएंगे। मैरिज हॉल संचालकों का कहना है कि सहालग सीजन में पहले से बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है। पिछले साल के मुकाबले अब अच्छी लोकेशन और सुविधाओं वाले मैरिज हॉल की कीमतें भी बढ़ी हैं। कई स्थानों पर बुकिंग 40 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक हो रही हैं।
एक साल में यह आया अंतर
खाद्य वस्तु पहले अब
दाल 9500 1100 (रुपये प्रति क्विंटल)
आटा 1450 1695 (रु. प्रति 50 किग्रा)
चीनी 2160 2225 (रु. प्रति 50 किग्रा)
तेल 1880 1940 (रु. प्रति 10 लीटर)
चावल 5000 5500 (रु. प्रति क्विंटल)
घी 9200 9600 (प्रति 15 किलोग्राम)
बेसन 8000 9000 (रुपये प्रति क्विंटल)
मैदा 1570 1720 (रुपये 50 किलो )
पनीर 300 360 (रु. किग्रा.)
दही 90 120 (रु. किग्रा.)
खोवा 240 280 (रु. किग्रा.)

- इस महीने में शादी विवाह का सीजन शुरू हो रहा है। लोगों ने सामान की खरीदारी शुरू कर दी है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 10 से 15 प्रतिशत महंगाई है। बावजूद इसके खरीदारी पर कोई फर्क नहीं है। लोग अपने बजट के अनुसार सामान की खरीदारी कर रहे हैं। - मनोज गुप्ता, खाद्यान्न कारोबारी करारी


- खानपान से लेकर सजावट के सामान महंगे हो रहे हैं। ऐसे में बुकिंग का रेट बढ़ गया है। इसका बोझ ग्राहकों पर पड़ेगा। हम लोग तो मजबूर हैं। - बच्चा सिंह कुशवाहा, मैरिज हाल करारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed