फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   in overtaking the cleaner of a pickup died

ओवरटेकिंग के चक्कर में ट्रेलर से भिड़ी पिकअप, खलासी की मौत

Mon, 21 Sep 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
in overtaking the cleaner of a pickup died
in overtaking the cleaner of a pickup died - फोटो : KAUSHAMBI
सैनी कोतवाली क्षेत्र के भौंतर मोड़ के समीप रविवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप ओवरटेकिंग के चक्कर में ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे में उसके खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कानपुर नगर के दबौली गांव का सुरजीत कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद पिकअप चालक है। जबकि कन्नौज जनपद के छिबरामऊ का हिमांशु (22) खलासी था। रविवार सुबह दोनों कानपुर से पिकअप में ब्रेड लादकर प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन

भौंतर मोड़ के समीप इनकी पिकअप तेज रफ्तार में होने के कारण ओवरटेक करते समय ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे में खलासी हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। वह पिकअप में फंसा हुआ था। दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंचे अजुहा चौकी प्रभारी विजय कुशवाहा ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। खबर पाकर परिवार वाले भी पीएम हाउस पहुंच गए थे। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। उधर, ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed