{"_id":"5d5c43508ebc3e6c2837d4ab","slug":"in-laws-torture-the-married-woman-by-taking-them-hostage-kaushambi-news-ald252649049","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने बंधक बनाकर विवाहिता को दीं यातनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों ने बंधक बनाकर विवाहिता को दीं यातनाएं
विज्ञापन

पिपरी इलाके के डाही नुमाया गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी इलाके के डाही नुमाया गांव में ब्याही एक महिला को ससुरालियों ने बंधक बनाकर यातनाएं दीं। जानकारी पाकर छुड़ाने पहुंचे उसके भाइयों की भी पिटाई की गई। पीड़िता की तहरीर लेकर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के नउवापुर गांव निवासी मगन सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी सविता का विवाह करीब तीन साल पहले डाही नुमाया में किया था। सविता की मानें तो उसका पति शराब का आदी है। आए दिन पीने के बाद पिटाई करता था। ससुराल के अन्य लोग भी पति का ही साथ देते थे। शादी के बाद एक-दो बार ही सविता को मायके जाने दिया दिया। फिर ससुराल वालों ने एक कमरे में बंद कर दिया। वहां रुखी-सूखी रोटी खाने के लिए फेंक दी जाती थी। विरोध करने पर सविता को गर्म चिमटे से दागा जाता था। रक्षाबंधन पर भी उसको मायके नहीं जाने दिया गया तो भाई बिल्लू व बुदुल सोमवार को हाल खबर लेने पहुंच गए। वहां सविता की हालत देख दोनों भाई सन्न रह गए। भाइयों ने ग्रामीणों की मदद से कमरे का ताला तोड़वाकर सविता को आजाद कराया। इस दौरान ससुरालियों ने भाइयों की पिटाई भी की। मंगलवार को सविता ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई होगी।