फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In Banian Purva, thieves assaulted family members and stole cash and jewellery worth lakhs.

Kaushambi News: बनियन पुरवा में चोरों ने परिजनों के साथ मारपीट कर लाखों की नकदी व जेवरात उड़ाए

Thu, 15 Jan 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 15 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
In Banian Purva, thieves assaulted family members and stole cash and jewellery worth lakhs.
सैनी कोतवाली के हिसामपुर माढ़ों का मजरा बनियन का पुरवा गांव में मंगलवार की रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के परिजनों के साथ मारपीट कर घर में रखे नकदी व लाखों के जेवरात उड़ा दिए। शोर शराबा सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के हिसामपुर माढ़ों का मजरा बनियन का पुरवा गांव निवासी अमर सिंह ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात लगभग एक बजे अज्ञात बदमाश उसके घर में घुस आए और मारपीट कर बक्से में रखे 1.60 लाख नकदी व करीब पांच लाख रुपये के जेवरात चुरा ले गए। चोरों की पिटाई से उनका बेटा सचिन चोटिल हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने उसी क्षेत्र के रहने वाले अजय पुत्र शिव बली के घर का दरवाजा खोल कर खंगाला लेकिन अंदर कुछ नहीं मिला। शिव भवन के घर में घुसने का प्रयास किया लेकिन घर वालों के जाग जाने से असफल रहे। घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सैनी धर्मेंद्र सिंह घटना स्थल की जांच पड़ताल कर कार्यवाही में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पर जांच पड़ताल के बाद तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed