{"_id":"614789098ebc3e1ef227573c","slug":"immersion-of-ganesh-idol-with-music-kaushambi-news-ald3161994141","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन
विज्ञापन
Immersion of Ganesh idol with music
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद भरवारी में आधा दर्जन स्थानों पर गणेश चतुर्थी को गणेश पूजा पंडाल सजाए गए थे। जहां पर सुबह-शाम आरती के दौरान भक्तों का जमावड़ा हो रहा था।
रविवार को मेहता नगर, नेहरू नगर, शिशु मंदिर कॉलोनी, पुरानी बाजार, एनडी कॉलोनी सहित आधा दर्जन स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। मेहता नगर के नीरज कौशल, शिशु मंदिर कॉलोनी के आयोजक राम आसरे पाल, नेहरू नगर के आयोजक सीताराम पांडेय की अगुवाई में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान प्रीति कौशल, खुशबू, पिंटू, लाला, कौशिक, निन्ना, मुनीम, अनीता, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।
गणेश पूजा पंडाल पर हुआ भंडारा, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
नगर पंचायत कार्यालय परिसर में गणेश चतुर्थी के दिन गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। सुबह-शाम आरती पूजा के साथ देर रात भजन-कीर्तन व प्रवचन का कार्यक्रम चलता रहा। पंडित अन्नू महाराज रोज आरती पूजन के साथ भगवान गजानन की कथा का रसपान भक्तों को करा रहे थे। रविवार को पूजन के साथ हवन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कस्बे के अलावा असपास के गांवों से आए हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अंकुश गुप्ता, नितिन जायसवाल, अंकित चैरसिया, मनीष साहू, संदीप मोदनवाल, रोहित गुप्ता, अन्नू महराज, अतुल चौरसिया, सज्जन जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Immersion of Ganesh idol with music- फोटो : KAUSHAMBI