फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   If stubble is burnt in the fields, then the head will also be responsible

खेतों में पराली जलाई तो प्रधान भी होंगे जिम्मेदार

Wed, 24 Nov 2021 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
If stubble is burnt in the fields, then the head will also be responsible
गांवों में पराली जलाने की घटनाएं हुईं तो किसान के साथ ग्राम प्रधान को भी जिम्मेदार माना जाएगा। डीएम ने इसके लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला प्रशासन पराली जलाने वालों की सेटेलाइट से निगरानी भी कर रहा है। इधर, बीते दिनों खेतों में जलाई गई पराली की घटनाओं को लेकर डीएम ने जिले के छह गांवों के ग्राम प्रधानों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

पराली जलाने की घटनाओं को लेकर ग्राम प्रधानों को जिम्मेदार मानते हुए डीएम ने कड़ा विकास खंड के शंभुई, कनेमाई, अलीपुर जीता और सरसवां विकास खंड के चांदेराई और नगरेहाकला सहित नेवादा विकास खंड के चिरारी गांव के ग्राम प्रधान को नोटिस भेज कर जवाब मांगा है। नोटिस में डीएम ने क्षेत्र के अन्य ग्राम प्रधानों को चेतावनी भी जारी की है कि यदि भविष्य में किसी भी पराली और अपशिष्ट जलाने की घटना प्रकाश में आई तो संबंधित ग्राम प्रधान के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीएम के इस नोटिस को लेकर ग्राम प्रधानों को होश उड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed