फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   If demands are not met, BKU workers will agitate

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन करेंगे भाकियू कार्यकर्ता

Sun, 16 Feb 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
If demands are not met, BKU workers will agitate
If demands are not met, BKU workers will agitate - फोटो : KAUSHAMBI
मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करेंगे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन

चायल में की बैठक, एसडीएम को सौंपा मांगों का ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। तहसील परिसर में शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसके बाद 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण कराना संगठन की प्राथमिकता है। इसमें अधिकारी लापरवाही करेंगे तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में चायल सीएचसी को जल्द शुरू करने, भूमि विकास बैंक को तहसील में लाने, अवैध वसूली करने वाले चकबंदी विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई करने, बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने आदि की मांग की गई है। कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर 48 घंटे बाद बेमियादी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर मान सिंह पटेल, जितेंद्र सिंह, ननकू शर्मा, अंसार अहमद, बड़ेलाल, नत्थू यादव, बिंदेश्वरी, गीता देवी, विनीता देवी, सुनीता देवी, निर्मला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed