फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hospital sealed after records were not found correct

Kaushambi News: अभिलेख सही नहीं मिलने पर अस्पताल को किया सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Hospital sealed after records were not found correct
चायल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को तिल्हापुर मोड़ बाजार स्थित निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेख सही नहीं मिलने पर एक अस्पताल को सील कर दिया गया। वहीं, दूसरे अस्पताल के बेसमेंट का हिस्सा सील कर दो दिन में भर्ती मरीजों का विवरण मांगा है।
विज्ञापन

तीसरे निजी अस्पताल के संचालक को नोटिस जारी कर तलब किया गया है। नोडल अधिकारी डाॅ. हिमांशु के नेतृत्व में नायब तहसीलदार कपिल मिश्रा और नेवादा पीएचसी प्रभारी डाॅ. मुक्तेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ शनिवार दोपहर तिल्हापुर मोड़ बाजार स्थित अरमान अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां ओपीडी समेत अन्य सभी काम बेसमेंट में हो रहा था।
विज्ञापन

टीम ने अस्पताल के ऊपरी हिस्से को छोड़कर बेसमेंट को सील कर दिया। इसके बगल स्थित राज अस्पताल पहुंच अभिलेखों की जांच की। संचालक व डिग्रीधारक डाॅक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ लापता थे। अस्पताल में आग से बचाव की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने अस्पताल सील कर दिया। वहीं, आदित्य अस्पताल के संचालक डाॅ. मयंक केसरवानी को दो दिन के भीतर अस्पताल में भर्ती मरीजों का विवरण और अभिलेख दिखाने के लिए निर्देश दिया है।

पीएचसी प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में पंजीकृत संचालित निजी अस्पतालों की अभियान चला कर जांच की जा रही है। तिल्हापुर मोड़ बाजार स्थित राज अस्पताल के मौजूद संचालक के अभिलेख न दिखाने पर सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed