फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hospital caretaker rapes innocent girl, makes three-year-old girl a victim of lust by giving her chocolate

शर्मनाक : अस्पताल केयर टेकर ने मासूम से किया दुष्कर्म, चाकलेट देकर तीन साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

Mon, 10 Nov 2025 05:55 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Nov 2025 05:55 PM IST
सार

Kaushambi News Today : मुख्यालय में समाज को झकझोर देने वाली घटना हुई है। एक अस्पताल के 60 साल के केयर टेकर ने तीन साल की मासूम से हैवानियत की है। मां ने देखा तो उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर वृद्ध किराए के मकान में ताला बंद कर भाग निकला है।

विज्ञापन
Hospital caretaker rapes innocent girl, makes three-year-old girl a victim of lust by giving her chocolate
दुष्कर्म का आरोपी उमाशंकर। - फोटो : संवाद।

विस्तार

मुख्यालय में समाज को झकझोर देने वाली घटना हुई है। एक अस्पताल के 60 साल के केयर टेकर ने तीन साल की मासूम से हैवानियत की। मां ने देखा तो उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर वृद्ध किराए के मकान में ताला बंद कर भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने तीन साल की बेटी के साथ शहर में किराए का कमरा लेकर रहती है।

विज्ञापन


महिला का पति दूसरे प्रदेश में रहकर नौकरी करता है। महिला के बगल में ही बसुहार निवासी उमाशंकर मिश्र किराए कमरा लेकर रहता है। शुक्रवार को तीन साल की बेटी कमरे के बाहर खेल रही थी। उमाशंकर मिश्र ने मासूम को चाकलेट दी और उसको अपने कमरे में ले गया। महिला को सामान खरीदने के लिए जाना था। जब वह तैयार होकर निकली तो बेटी को खोजते हुए उमाशंकर के कमरे में पहुंची तो नजारा देखकर दंग रह गई।
विज्ञापन


हैवान बना वृद्ध मासूम के साथ दरिंदगी कर रहा था। महिला ने तेज आवाज में शोर मचाया तो वृद्ध मासूम को कमरे के बाहर फेंक कर ताला बंद कर भाग निकला। मामले की नामजद तहरीर मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। प्रकरण को उच्चाधिकारियों के भी संज्ञान में लाया गया। एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी उमाशंकर मिश्र के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार की रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रायबरेली भागने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम को हुआ इंफेक्शन, परिजन परेशान

वृद्ध की दरिंदगी से मासूम की जान पर आफत बनी है। बालिका को इंफेक्शन हो गया है। उसका इलाज चल रहा है। बालिका की हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं। घटना की जानकारी होने के बाद से पुलिस अफसर भी संजीदा हैं। वह बालिका के परिजनों के लगातार संपर्क में हैं।

घटना से परिजनों में भारी आक्रोश

मासूम के साथ हुई घटना ने शहर के लोगों को चौंका दिया है। तीन साल की मासूम के साथ जिस तरह की हैवानियत वृद्ध ने दिखाई है, उससे परिजनों के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों में भी जबर्दस्त आक्रोश है। इस घटना ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। अब लोग अपने बच्चों को लेकर सतर्क हो गए हैं। घटना के दौरान पीड़िता की मां चीख कर अफसरों से साफ कह रही थी कि तो अब ऐसे दरिंदों के डर से बच्चों को घर से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दें।

मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रायबरेली भागने की फिराक में था। उसे न्यायालय में पेश किया गया है। वहां से जेल भेज दिया गया है। - राजेश कुमार-एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed