{"_id":"579f9d084f1c1bda762b9b46","slug":"homeguard-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों ने की हड़ताल की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों ने की हड़ताल की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को होमगार्डों ने हड़ताल की घोषणा कर दी। कामकाज ठप कर होमगार्ड धरने पर बैठ गए। कहा कि मांगे पूरी होने तक अब आंदोलन चलता रहेगा। होमगार्डों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ दुबे ने कहा कि होमगार्ड से ड्यूटी तो बराबर ली जाती है। मगर पुलिस कर्मियों की तरह वेतन नहीं दिया जाता। कहा कि पांच मई 1983 को केंद्र सरकार के गृहमंत्रालय ने निर्देश जारी किया था कि जिस योग्यता और माप दंड पर भर्ती की गई है। उसी की तरह सबका विनियमितिकरण कर दिया जाए। मगर प्रदेश सरकार इस आदेश का अनुपालन नहीं कर रही है।
जिससे होमगार्डों को बराबर ड्यूटी देने के बाद भी वेतन कम दिया जा रहा है। चेताया कि हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो आठ अगस्त से लखनऊ में प्रस्तावित आमरण अनशन में होमगार्ड बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस दौरान हरि ओम, नागेंद्र तिवारी, राकेश तिवारी, नन्हें सिंह, बृज लाल, दिवानी लाल, कामता प्रसाद, उमेश चंद्र, ज्ञान बाबू, रामचंद्र, गिरीश कुमार, राजकरन गुप्ता, संत लाल, महेश कुमार पाल आदि उपस्थित रहे।