फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Home Minister Amit Shah will go to Kadhadham of Maa Sheetla

Kaushambi News: मां शीतला के धाम जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह

Wed, 05 Apr 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 05 Apr 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Amit Shah will go to Kadhadham of Maa Sheetla
करीब साल भर बाद बाद देश के गृहमंत्री अमित शाह दोआबा रहे हैं। इससे पहले वह विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार के लिए आए थे, जबकि इस बार कौशाम्बी महोत्सव में शिरकत करेंगे। गृहमंत्री का कार्यक्रम प्रशासन की ओर से जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सबसे पहले वह मां शीतला की दरबार में माथा टेकने जाएंगे, फिर समारोह स्थल पहुंचेंगे। करीब दो घंटे तक वह दोआबा में ही रहेंगे।
कड़ाधाम के फइसया मैदान में सात अप्रैल से कौशाम्बी महोत्सव का आगाज हो रहा है। इसका उद्घाटन केंद्र सरकार के गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। गृहमंत्री के कौशाम्बी दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है। दोपहर 12.40 बजे वह अपने हेलीकॉप्टर से कड़ाधाम पहुंचेगे। इसके लिए कड़ाधाम में अलग-अलग स्थानों पर तीन जगह हेलीपैड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि, उनका हेलीकॉप्टर किस हेलीपैड पर लैंड करेगा, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन इतना जरूर तय है कि दोआबा की धरती में कदम रखने के बाद सबसे पहले वह देश की शक्तिपीठों में शुमार मां शीतला धाम जाएंगे। यहां देवी मां के दर्शन और पूजन-अर्चन के बाद 12.50 बजे उनका काफिला महोत्सव स्थल की तरफ बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 01.20 बजे से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे। सांसद खेल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करके उनकी हौसलाफजाई करेंगे। दोपहर 02.55 बजे कड़ाधाम से आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे।


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हुई पुलिस


कौशाम्बी महोत्सव का आगाज और गृहमंत्री का आगमन सात अप्रैल को है, लेकिन मंगलवार की शाम से ही जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। कार्यक्रम स्थल पर तो खाकी तैनात ही है। इसके अलावा जनपद की सीमा पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है। प्रतापगढ़, प्रयागराज, फतेहपुर समेत पूरे रेंज की पुलिस फोर्स की आमद शुरू हो गई है।


अफसरों के साथ पहुंचे डीएम-एसपी, लिया जायजा
कड़ा। फसइया मैदान में कौशाम्बी महोत्सव की तैयारियों जोरों पर चल रहीं है। गैर जनपदों से भी पुलिस फोर्स बुलाई है। आसपास के स्कूलों में बाहर से आए पुलिस कर्मियों के ठहरने का इंतजाम किया गया है।
मुख्य पंडाल लगभग आधा तैयार हो गया है। मंगलवार को डीएम सुजीत कुमार और एसपी बृजेश श्रीवास्तव कौशाम्बी महोत्सव स्थल पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। समारोह स्थल के अलावा अफसर मां शीतला के धाम भी पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को परखा।



गांव-गांव हो रहा प्रचार


कौशाम्बी महोत्सव की तैयारी के साथ उसका प्रचार-प्रसार भी जोरों पर हो रहा है। सिराथू ब्लॉक के जवई पड़री, उदहिन बुजुर्ग, कैमा, तुलसीपुर, जगन्नाथपुर समेत अन्य गांवों में जगह-जगह बैनर और पोस्टर लगाए गएं, ताकि लोगों को आयोजन के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed