फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   holiyara

जली होलिका, होलिहारों ने किया धमाल

Sun, 12 Mar 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 12 Mar 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
रंगों के पर्व होली की पूर्व संध्या पर रविवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर समेत कस्बों, मोहल्लों, चौराहों एवं गांवों में परंपरागत तरीके से होलिका जलाई गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका में आग लगाई गई। इसके बाद लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। होलिका स्थलों पर लोगों का जमावड़ा रहा। होली पर शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस की मौजूदगी में होलिका दहन हुआ। पुलिस अफसर भ्रमण कर होलिका दहन का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


     परंपरागत रूप से होलिका में चने, बर्रा की डालिया और गेहूं की बालियां डाली गईं। माना जाता है कि होलिका में इन चीजों को डालने के साथ परिवार की आपदाएं भी जलकर भस्म हो जाती हैं। पर्व के मद्देनजर मंझनपुर समेत जिलेभर की बाजारों, चौराहों और गांवों में बर्रे, चने की डालियां और गेहूं की बालियां बिकीं।  मंझनपुर समेत जिले के 1111 स्थलों पर होलिका जलाई गई।  इस मौके पर मोहल्लों की टोलिया की ओर से पूरी मस्ती, पूरे धमाल की तैयारी की गई थी। होलिका स्थल को चारों ओर से कागज की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। कई स्थानों पर लाउडस्पीकरों से होली के गीत भी बजे। इसमें युवक और युवतियों ने जमकर ठुमके लगाए। कई मोहल्लों में फाग साहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। होलिका जलने के बाद वहां जुटे लोगों ने होलिका की राख और अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी। उधर जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर होलिका स्थलों पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान संवेदनशील 35 गांवों में पुलिस की पैनी नजर रही। पुलिस अधिकारी भी गांवों भ्रमण कर पल-पल का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed