फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Holi dishes become expensive, prices of everything from oil to sugar rise.

Kaushambi News: महंगे हुए होली के पकवान, तेल से लेकर चीनी तक के चढ़े भाव

Sat, 28 Feb 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 28 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Holi dishes become expensive, prices of everything from oil to sugar rise.
करारी में किराना की दुकान में खरीदारी करते लोग- संवाद
रंगों के पर्व होली से पहले खाद्य सामग्री के दाम बढ़ गए हैं। बाजार में रिफाइंड, डालडा, मैदा, पापड़ सहित ड्राई फ्रूट्स के दामों में 20 से 100 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इसके बाद भी बाजारों में होली का उत्साह दिखाई दे रहा है। ग्राहक घरों में पकवान बनाने के लिए सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

होली के त्योहार के लिए नगर के बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है। घरों में पापड़, मठरी आदि पकवान बनाने के लिए ग्राहक खाद्य सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। करारी चौराहा के किराना कारोबारी अंकित गुप्ता ने बताया कि पिछले एक महीने में रिफाइंड, डालडा, मैदा, रवा, गरी गोला, इलायची, काजू, बादाम, चिप्स पापड़ और मूंगफली के दामों में 20 से 100 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

खाद्य सामग्री के एक माह पहले और वर्तमान दाम (प्रति किग्रा में)
वस्तु पहले अब

रिफाइंड 125 रुपये 135 रुपये

डालडा 130 रुपये 140 रुपये

मैदा 25 रुपये 35 रुपये

रवा 35 रुपये 40 रुपये

गरी गोला 300 रुपये 400 रुपये

इलायची 3500 रुपये 4000 रुपये

किशमिश 350 रुपये 500 रुपये

काजू 700 रुपये 800 रुपये

बादाम 750 रुपये 800 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed