{"_id":"69712f901cc889ebe906953b","slug":"high-speed-car-hits-bike-rider-two-injured-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-135358-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल
Thu, 22 Jan 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
घायल विनोद कुमार।
- फोटो : 1
ओसा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार लघु सिंचाई विभाग के कर्मचारी समेत दो युवक जख्मी हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं भागने का प्रयास कर रहे कार सवार को लोगों ने पकड़ लिया। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस चालक को वाहन समेत कोतवाली ले आई। फिलहाल अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ओसा की ओर से एक युवक तेज रफ्तार कार लेकर सिराथू की ओर जा रहा था। जैसे ही वह चौराहे से आगे बढ़ा अचानक पुराने आरटीओ के पास उसकी कार लहरा गई। कार सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक में पीछे बैठे लघु सिंचाई विभाग मंझनपुर ब्लॉक में तैनात कुलदीप गुप्ता व बाइक चला रहे नगर पालिका के सफाई कर्मी विनोद कुमार घायल हो गए।
वहीं मामले को लेकर इंस्पेक्टर मंझनपुर सुनील कुमार ने अब तक किसी पक्ष से तहरीर मिलने से इन्कार किया है।

घायल विनोद कुमार।- फोटो : 1
विज्ञापन