फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   High profile drama of husband-wife and that...

Kaushambi News: पति-पत्नी और वो... का चला हाई प्रोफाइल ड्रामा

Sun, 28 Jan 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 28 Jan 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
High profile drama of husband-wife and that...
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर प्रेमी के साथ पकड़ी गई विवाहिता को लेकर जमकर ड्रामा हुआ। पुलिस व बिरादरी की पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। मामले में पुलिस ने पति और प्रेमी के खिलाफ शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोखराज इलाके के एक युवक की शादी साल भर पहले पइंसा क्षेत्र की युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी में अनबन शुरू हो गई। दोनों एक-दूसरे के साथ खुश नहीं थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को विवाहिता अपने प्रेमी के साथ भागने की तैयारी में थी। तभी स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी विवाहिता पति के साथ रहने को तैयार नहीं हुई। कई घंटे तक बिरादरी के साथ ही पुलिस ने भी समझाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में पुलिस ने विवाहिता को उसके पिता कि सुपुर्दगी में देकर पति व प्रेमी का धारा 151में चालान कर दिया। साथ ही भविष्य में कोई विवाद नहीं करने की चेतावनी दी। इस बाबत कोतवाली प्रभारी इंद्रदेव ने बताया कि विवाहिता को पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। पति और प्रेमी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है l
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed