फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Headmistress demanded a

Kaushambi News: टीसी के लिए प्रधानाध्यापिका ने मांगा सुविधा शुल्क, वीडियो बनाने पर की चप्पलों से पिटाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Headmistress demanded a
मूरतगंज ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय टीका का पुरवा (मजरा काजू) में टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) देने के नाम पर कथित सुविधा शुल्क मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वीडियो बनाने पर प्रधानाध्यापिका ने अभिभावक का मोबाइल तोड़ दिया और चप्पलों से पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टीका का पुरवा मजरा काजू निवासी अनुज कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बहन चंचल कक्षा पांच उत्तीर्ण कर चुकी है और दूसरे विद्यालय में प्रवेश के लिए टीसी की जरूरत है। आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनीता कई दिनों से टीसी देने में टालमटोल कर रही थीं और इसके लिए एक हजार रुपये सुविधा शुल्क मांग रही थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अनुज स्वयं विद्यालय पहुंचकर टीसी मांगने गए। उनका आरोप है कि प्रधानाध्यापिका ने उनसे भी रुपये की मांग की। इस दौरान उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो प्रधानाध्यापिका ने अपना आपा खो दिया। आरोप है कि उन्होंने चालक की मदद से मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया और विरोध करने पर चप्पलों से सिर पर कई वार करते हुए पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना अनुज ने डायल-112 पर दी। आरोप है कि इसके बाद प्रधानाध्यापिका विद्यालय का गेट बंद कर वहां से चली गईं। सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
चरवा थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधानाध्यापिका अनीता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खंड शिक्षा अधिकारी हिना सिद्दीकी ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसकी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी जाएगी। उनके निर्देशानुसार आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed