{"_id":"dea1808354d85cb3ac47190664d25ebe","slug":"he-also-will-be-awarded-in-kaushambi-toppers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कौशाम्बी के भी टॉपर्स होंगे मुख्यमंत्री से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी के भी टॉपर्स होंगे मुख्यमंत्री से सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2015 में जिला टॉप करने वाले मेधावियों को अमर उजाला 1 जुलाई को सम्मानित करेगा। संस्थान की ओर से लखनऊ में आयोजित होने वाले इस समारोह में खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने हाथ से इन होनहारों को मेडल और प्रशस्तिपत्र देंगे।
बता दें कि अमर उजाला प्रतिवर्ष सूबे के मेधावियों को सम्मानित करता है। इस साल भी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपरों को सम्मानित करने के लिए एक जुलाई को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें कौशाम्बी के भी हाईस्कूल परीक्षा में जिला टॉप करने वाले गांधी मेमोरियल इंटर कालेज दारानगर के छात्र मूलचंद्र और इंटरमीडिट परीक्षा में जिले भर में प्रथम स्थान हासिल करने वाली धर्मा देवी इंटरमीडिएट कालेज केन कनवार की छात्रा माधवी देवी शामिल हैं।
जिले की इन प्रतिभाओं को खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने हाथ से अमर उजाला की ओर से दिया जाने वाला मेडल, प्रशस्तिपत्र और सरकार की ओर से साइकिल प्रदान करेंगे। बता दें कि दारानगर के मूलचंद्र ने हाईस्कूल परीक्षा 2015 में जनपद के सभी परीथार्थियों से अधिक अंक हासिल कर इस वर्ष का सबसे होनहार विद्यार्थी साबित किया था। इसी तरह केन कनवार की छात्रा माधवी ने 93.60 फीसदी अंकों के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।