फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   harsit

हर्षित की आंधी में उड़ गया लखनऊ

Wed, 22 Feb 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 22 Feb 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
harsit
kaushambi
डॉ. एएच रिजवी डिग्री कालेज में रिजवी कप का मंगलवार को फाइनल मैच हरियाणा व लखनऊ की टीम के बीच खेला गया। फाइनल मैच पर हरियाणा की  टीम ने कब्जा जमा लिया है। हरियाणा के गेंदबाज हर्षित कौशिक से लखनऊ की टीम पार नहीं पा सकी। हर्षित को मैन आफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन


  टॉस जीतकर ज्योति क्लब लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हरियाणा की टीम 33 ओवर में 149 रन बनाकर आल आउट हो गई। लखनऊ की ओर से राहुल ने 61 रन बनाए। शोएब खान ने 19, प्रियांशु ने 25 और त्रिशाल त्रिवेदी ने सर्वाधित 29 रन बनाए। हरियाणा के तेज गेंदबाज हर्षित कौशिक ने धारदार गेंदबाजी करते हुए छह बल्लेबाजों को आउट किया। रनों का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 21 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कुलदीप ने शानदार 82 रन नाट आउट बनाए। दीपक पुनिया ने 29 और राहुल ने 26 रनों का योगदान दिया। लखनऊ के गेंदबाज त्रिशाल और प्रियांशु को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन


हर्षित कौशिक को मैन आफ द मैच दिया गया, जबकि हरियाणा के ही अखिल कोहार  को मैन आफ द सीरिज दिया गया। बेस्ट बैटसमैन का पुरस्कार राहुल रावत को मिला और बेस्ट बालर हितेश जेमिनी रहे। यूपीसीसी के वाइस प्रेसीडेंट रियासत अली ने फाइनल जितने वाली टीम को स्व. आबिस रिजवी कप और एक लाख रुपये का चेक दिया, जबकि प्रबंधक राशिद रिजवी ने उपविजेता टीम को स्व. शाकिब रिजवी कप व 51 हजार का चेक दिया गया। इस मौके पर प्राचार्य आईए आजमी, शैलेंद्र सिंह आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed