{"_id":"6011cb298ebc3e340b176717","slug":"half-body-of-a-woman-found-in-bushes-kaushambi-news-ald297751083","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में मिला महिला का अधजला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों में मिला महिला का अधजला शव
विज्ञापन
कोखराज इलाके के पन्नोई मोड़ के पास झाड़ियों में मंगलवार की देर शाम एक 30 वर्षीय महिला का अधजला शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बदमाशों ने महिला की हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंककर उसमें आग लगा दी थी। सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने इलाके के दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
मंगलवार की शाम करीब सात बजे इलाके के लोगों ने पन्नोई मोड़ के पास एक महिला का शव देखा तो सूचना चरवा और कोखराज थाना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की छानबीन की तो देखा कि हत्यारों ने महिला की हत्या करने के बाद शव को झड़ियों के पीछे फेंककर उसमें आग लगा दी है। आग से महिला का चेहरा बुरी तरह से झुलसा हुआ है। इसके अलावा शव का आधा हिस्सा भी जल चुका था। पुलिस ने इलाकाई लोगों को सूचना दे कर शिनाख्त कराने की कोशिश की। मृत महिला की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने इलाके के ही दो संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।