फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   gst bill

जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 16 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 16 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
gst bill
other
कोतवाली के चकनगर द्वितीय मोहल्ले में दबंगों ने जमकर बवाल काटा। एक युवक को दबंगों ने जमकर मारापीटा। बीच बचाव पर उसकी पत्नी से छेड़खानी की। मोहल्ले के लोग जुटे तो दबंग धमकी देते हुए चले गए। मामले को लेकर कोतवाली में युवक की ओर से भीड़ जमा हो गई। भीड़ देख पुलिस के हाथ पाव फूल गए। युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


चकनगर द्वितीय निवासी विपिन कुमार ने फोटो फ्रेमिंग की दुकान खोल रखी है। शाम को उसकी दुकान पर शमसुल अपने भाई और साथियों के साथ पहुंचा। वह फोटो फ्रेमिंग को लेकर विपिन से विवाद करने लगा। बात बढ़ने पर दबंगों ने विपिन को पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाकर घर के अंदर भागा तो दबंग घर के अंदर घुस गए। इस दौरान उसकी पत्नी ने बीच बचाव किया तो उसके साथ छेड़खानी की। युवकों की दबंगई देख मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। इस पर दबंग धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


कुछ ही देर में विपिन के साथ तमाम लोग कोतवाली पहुंच गए। पुलिस भीड़ का आक्रोश देख घबरा गई। कोतवाल ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। विपिन ने तहरीर में बताया कि युवकों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी करने के साथ उसका मंगलसूत्र छीन लिया। गल्ले में रखा रुपया उड़ा दिए। कोतवाल मो. हाशिम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed