फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   gram pradhan strike kaushambi

मांगों को लेकर विकास भवन में गरजा प्रधान संघ

Fri, 12 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 12 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
gram pradhan strike kaushambi
other
चौदहवें वित्त एवं राज्य वित्त आयोग की कार्य योजना को स्वीकृ ति नहीं किए जाने को लेकर जिले के प्रधान संघ ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। मंझनपुर ब्लॉक परिसर में बैठक कर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को मांगों से भरा ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


अपनी मांगों को लेकर जिले के प्रधान संघ ने गुरुवार को मंझनपुर ब्लॉक परिसर में बैठक की। इसके बाद प्रदर्शन कर प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि जिले में ग्राम पंचायताें का पंचायत चुनाव हुए लगभग आठ माह हो गया है लेकिन अभी तक राज्य वित्त और चौदहवें वित्त आयोग की कार्य योजना अनुमोदित नहीं हुई है। जिसके चलते ग्राम पंचायतों का विकास कार्य बिल्कु ल ठप पड़ा है।
विज्ञापन


प्रधानों ने कहा कि ग्राम पंचायतों की राज्य वित्त एवं चौदहवें वित्त की कार्य योजना तत्काल स्वीकृत की जाए नहीं तो इसकी सारी जिम्मेदारी डीपीआरओ एवं जिलाधिकारी की होगी। साथ ही प्रधानों ने निर्णय लिया कि 16 अगस्त से विकास खंडों में ताला बंदी कर सभी प्रधान हड़ताल पर बैठ जाएंगे। प्रधानाें ने कहा कि दोनाें योजनाओं को पास करके खातों का संचालन किया जाए। राज्य वित्त से खराब हैंडपंपों के रिबोर की अनुमति प्रधानों को दी जाए। प्रधानों ने चेताया है कि यदि उक्त मांगें नहीं मानी गई तो प्रधान संघ जिले में विकास कार्यों से हाथ खींच लेंगे और किसी भी सरकारी योजनाओं में सहयोग नहीं करेंगे। बैठक में दीप नारायण, अतीक अहमद, शाह आलम, नूरुल इस्लाम, सुनील कुमर मिश्रा सहित सैकड़ों प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed