फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   gram pradhan anti strike villagers

ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
gram pradhan anti strike villagers
other
पिपरी थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान गांव के लोगों से चुनाव के रंजिश के चलते बवाल कराना चाहता है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के रहने वाले राम कुमार, प्यारे लाल, रवि कुमार, राजू पासी, अशोक कुमार, बड़े पासी, लल्लू लाल, तेज प्रताप, दुर्योधन लाल, भैया लाल आदि सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान गांव के लोगों से चुनावी रंजिश रखते हैं। इसी के चलते गांव में होने वाले छोटे-छोटे विवादों को प्रधान बड़ा रूप देकर गांव में बवाल कराने के फिराक मेें लगे रहते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों क ा कहना है कि दो जुलाई को गांव में बच्चों के विवाद में प्रधान ने बसंत लाल को वादी बनाकर पड़ोस के रहने वाले जिया लाल, परसू, अर्जुन, कालिया, गोकुल, प्यारे लाल, हंसराज और अशोक के खिलाफ साजिश के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करा दिया। जिससे ग्रामीणों में ग्राम प्रधान के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है। इसी बात से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंझनपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम प्रधान अपने ओहदे का फायदा उठाते हुए लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाना चाहता है। एसपी ने ग्रामीणों को मुकदमे की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed