फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   goods service and tax

जीएसटी से मिलेगी व्यापार में सुविधा

Thu, 29 Jun 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 29 Jun 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
goods service and tax
कौशाम्बी
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागर में वाणिज्यकर विभाग व जिला उद्योग मंडल के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारियों में जीएसटी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए इससे मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि व्यापार की नई कर प्रणाली जीएसटी को लेकर व्यापारियों के मन में तरह-तरह की आशंकाएं हैं। यदि उनके मन में किसी प्रकार की आशंका है तो वे अपनी बात रख सकते हैं। वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी उनकी समस्याओं का तुरंत निदान करेंगे। इस दौरान डीएम ने व्यापारियों से कहा कि आर्थिक सुधार कार्यक्रम में जीएसटी मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन


इसके लागू होने से व्यापारियों को व्यापार में भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जीएसटी लागू होने से किसी भी व्यापारी का शोषण नहीं होगा। कार्यशाला में डिप्टी कमिशभनर वाणिज्यकर मदन लाल ने बताया कि व्यापारियों को दस हजार रुपए तक का टैक्स नगद या चेक के माध्यम से जमा करने की अनुमति होगी। इससे अधिक की धनराशि आरटीजीएस या अन्य माध्यमों से जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में ज्वाइंट कमिशभनर एसबी श्रीवास्तव, डिप्टी कमिशभनर अनिल कुमार सिंह, असिस्टेंट कमिशभनर विवेक मिश्र सहित वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने जीएसटी के संबंध में व्यापारियों को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान व्यापारियों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। कार्यशाला में इलाहाबाद के ज्वाइंट कमिशभनर एसके श्रीवास्तव, डिप्टी कमिशभनर अनिल कुमार, असिस्टेंट कमिशभनर विवेक कुमार तथा वाणिज्य कर विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी व जिले के व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed