फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Golden cards made of 160 villagers

160 ग्रामीणों के बनाए गए गोल्डन कार्ड

Thu, 19 Mar 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Golden cards made of 160 villagers
160 ग्रामीणों के बनाए गए गोल्डन कार्ड
विज्ञापन

नेवादा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत का लाभ देने के लिए पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैँ। बुधवार को नेवादा ब्लॉक के तिलहापुर, सुरसेनी व पुरखास में बीडीओ व स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र द्वारा शिविर लगाया गया। इसमें करीब 160 पात्रों के कार्ड बनाए गए। बीडीओ विजय शंकर तिवारी ने बताया गया कि प्रत्येक महीने आयोजित होने वाले शिविरों में अलग-अलग गांवों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया जाता है। पीएचसी नेवादा के प्रभारी चिकित्साधिकारी ललित सिंह ने लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड के लाभ के बारे में जानकारी दी। गोल्डन कार्ड बनवाने वाले लाभार्थियों में पुरखास निवासी जगन्नाथ, ननकी, धुबरी, परवेज, संतरा देवी व रामकली आदि रहे। इस मौके पर एडीओ पंचायत सीबी सिंह, एडीओ एसटी प्रमोद गुप्ता, कृष्ण कुमार, एहसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed