{"_id":"26ece086de50778ca508af941ae04827","slug":"gm-employs-servants-took-vows-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम रोजगार सेवकों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम रोजगार सेवकों ने भरी हुंकार
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। नियमितीकरण की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को एक बार फिर मंझनपुर में बैठक करके हुंकार भरी। ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश महामंत्री ने मुख्यमंत्री से जल्द नियमितकर्मी बनाने के अपने वादे को पूरा करने की मांग की।
मंझनपुर ब्लाक परिसर में सोमवार को ग्राम रोजगार सेवकों की बैठक हुई। इसमें मनरेगा योजना से होने वाले विकास कार्यों की देखरेख को गांव-गांव तैनात ग्राम रोजगार सेवकों ने खुद को विकास विभाग का नियमित कर्मचारी बनाने की अपनी मांग दोहराई। बैठक में मौजूद रहे ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश महामंत्री राजवीर सिंह ने बताया कि पिछले हफ्ते इस मुद्दे पर संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।
मुख्यमंत्री ने ग्राम रोजगार सेवकों को नियमितकर्मी बनाने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री को जल्द अपने वादे को पूरा भी करना चाहिए। ताकि ग्राम रोजगार सेवक अपने परिवार को बेहतर जिंदगी दे सकें। इस मौके पर जीतेंद्र शर्मा, शहनाज रिजवी, इंद्रजीत, विकास जायसवाल, मुसरीन, शिवरानी, जीतेंद्र कुशवाहा, नूर आलम, बृजेश बैरागी, संतोष कुमार, अरविंद कुमार, नरेंद्र कुमार, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।