{"_id":"5e4841f98ebc3ee59070a2ef","slug":"girl-student-dies-in-front-of-train-kaushambi-news-ald26861248","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
विज्ञापन
छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव के समीप हुई घटना, मां की फटकार से थी क्षुब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव के समीप शनिवार सुबह सातवीं की एक छात्रा ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। वह मां की फटकार से क्षुब्ध थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
अजुहा कस्बे के शांति नगर मोहल्ले की अनुभा (15) पुत्री राममनोहर कक्षा सात की छात्रा थी। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम पढ़ाई नहीं करने को लेकर मां ने उसे फटकार लगा दी थी। इसी के बाद से अनुभा गुस्से में थी। शनिवार सुबह शौच जाने की बात कहकर वह घर से निकली और धुमाई रेलवे ट्रेक की ओर पहुंच गई। वहां ट्रेन के सामने छलांग लगाते ही उसके चीथड़े उड़ गए। यह देख आसपास के लोग सन्न रह गए। सूचना पर पीड़ित परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुभा के खुदकुशी करने से उसके परिवारीजनों की रो-रोकर हालत दयनीय हो गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।