{"_id":"66e8ca2b893411b2650734b8","slug":"girl-sitting-on-bike-dies-due-to-collision-with-dumper-father-and-uncle-injured-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-116333-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डंपर की टक्कर से बाइक पर बैठी बालिका की मौत, बाबा-चाचा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डंपर की टक्कर से बाइक पर बैठी बालिका की मौत, बाबा-चाचा जख्मी
Tue, 17 Sep 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली के समदा में बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी बालिका की मौत हो गई। हादसे में साथ रहे बाबा-चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हटवा रामपुर मड़ूकी निवासी बबली प्रसाद ने बताया कि 13 सितंबर को उसकी 10 वर्षीय बेटी चांदनी अपने बाबा दिनई व चाचा उमाशंकर के साथ बाइक से दावत खाते रिश्तेदारी में गई थी। घर लौटते वक्त समदा नहर स्थित भाजपा कार्यालय के समीप रात नौ बजे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद चांदनी को डॉक्टरों ने गंभीर हालत में प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर किया था। जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है। मंझनपुर पुलिस ने डपंर की नंबर प्लेट के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।