{"_id":"66e56b254d758c51f601bf26","slug":"girl-s-body-found-hanging-family-members-said-she-was-insisting-on-going-to-mangarh-dham-took-action-after-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला, परिजन बोले- मनगढ़ धाम जाने की जिद कर रही थी, डांटने पर उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला, परिजन बोले- मनगढ़ धाम जाने की जिद कर रही थी, डांटने पर उठाया कदम
Sat, 14 Sep 2024 04:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:24 PM IST
सार
कड़ा के कंथुवा निवासी हीरालाल प्रजापति की 14 वर्षीय पुत्री सलोनी शव शनिवार को उसके कमरे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। जब खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कड़ाधाम थाना क्षेत्र के कंथुवा गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी का कमरे में फंदे से शव लटकता मिला। माना जा रहा है कि किशोरी ने आत्महत्या की है। उसने किन परिस्थितियों ने आत्मघाती कदम उठाया इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कड़ा के कंथुवा निवासी हीरालाल प्रजापति की 14 वर्षीय पुत्री सलोनी शव शनिवार को उसके कमरे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। जब खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना के बाद परिजनों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची कड़ाधाम पुलिस ने शव को उतरवाकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि किशोरी मनगढ़ धाम जाने की जिद कर रही थी उसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई और आवेश में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। अब वास्तविकता क्या है यह तो पुलिसिया जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन