{"_id":"6661bd9f2f541a98120917d9","slug":"girl-raped-on-the-pretext-of-marriage-complaint-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-112502-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शिकायत
Thu, 06 Jun 2024 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 06 Jun 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शिकायत
- करारी कोतवाली के एक गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। कोतवाली के एक गांव की युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवक पर 40 हजार रुपये ऐंठने का भी आरोप है। शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पश्चिमशरीरा क्षेत्र के एक गांव की युवती की बहन करारी क्षेत्र के में ब्याही है। युवती अक्सर बहन के यहां आती थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक से मिलना-जुलना बढ़ गया। यह सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि युवक अब शादी से इंकार कर रहा है। 29 मई को युवती ने जब युवक के घर पर पहुंचकर शादी का दबाव बनाया तो उसके साथ गाली-गलौज कर घर से भगा दिया गया। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।