फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girl dies 115 days after marriage, accused of dowry murder

Kaushambi News: निकाह के 115 दिन बाद युवती की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप

Tue, 22 Oct 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 22 Oct 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Girl dies 115 days after marriage, accused of dowry murder
मृतक रुबी परवीन की फाइल फोटो।
सरायअकिल के पुरखास गांव में रविवार शाम नवविवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


चरवा के सैयद सरांवा निवासी नूर मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन रूबी परवीन (20) का निकाह 27 जून को पुरखास निवासी अब्दुल करीम के साथ किया था। निकाह में दिए दहेज से रुबी के ससुराल वाले खुश नहीं थे।
विज्ञापन

रूबी के ससुराली पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। असमर्थता जाहिर करने पर पति अब्दुल करीम,ससुर इदरीस, सास कौसरी व देवर कदर आए दिन मारपीट कर उसे प्रताड़ित करते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रविवार शाम ससुरालियों ने दहेज के लिए रूबी की हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर वह लोग रोते-बिलखते पुरखास गांव पहुंचे। वहां रुबी का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके गले में रस्सी से कसने का काला स्याह निशान भी था।
शव देख मायके वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर आई पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की छानबीन शुरू कर दी। भाई नूर मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति,सास ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर सरायअकिल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दहेज हत्या के इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--------
मौत के घंटे भर बाद मायके वालों को मिली खबर

-रुबी के भाई नूर मोहम्मद ने बताया कि उसके बहन की मौत शाम करीब 5:30 बजे के आसपास ही हो गई थी। ससुराल वालों ने उसे शाम 6:30 बजे रूबी के मरने की जानकारी दी। क्योंकि, वह हत्या के बाद शव को गायब करना चाह रहे थे।

गनीमत रही कि पुरखास के बगल में पठन पुरवा गांव में ब्याही बड़ी बहन गडाल को रूबी के मरने की जानकारी तुरंत ही मिल गई थी। वह रूबी के ससुराल पहुंच गई थी। बड़ी बहन के पहुंचने पर रूबी के ससुराल वाले अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुए, मजबूरन उन्हें जानकारी देनी ही पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed