फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gharati-barati clash over dancing on DJ, five injured

Kaushambi News: डीजे पर डांस को लेकर भिड़े घराती-बराती, पांच जख्मी

Mon, 26 Feb 2024 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 26 Feb 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
Gharati-barati clash over dancing on DJ, five injured
डीजे पर डांस को लेकर भिड़े घराती-बराती, पांच जख्मी
विज्ञापन

--सैनी कोतवाली के उचरावां गांव में रविवार रात द्वारचार के दौरान हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। सैनी कोतवाली के उचरावां गांव में रविवार रात द्वारचार के दौरान डीजे पर डांस को लेकर घराती-बराती आपस में भिड़ गए। इस दौरान चले लाठी-डंडे के हमले से पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उचरावां निवासी दयाराम के बेटी की बरात रविवार को फतेहपुर जनपद के खागा कोतवाली अंतर्गत सरसई गांव से आई थी। बरातियों का स्वागत-सत्कार करने के बाद द्वारचार की तैयारी हो रही थी। डीजे की धुन पर डांस करते हुए बराती द्वारचार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान घरातियों की तरफ से एक युवक बरातियों के बीच घुसकर डांस करने लगा। इसे लेकर बरातियों ने विरोध किया। आरोप है कि बात बढ़ने पर घरातियों ने बरातियों पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। घटना में संगमलाल, रामदीन, सुधीर, रवि और दयाराम समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची सैनी पुलिस ने घायलों अस्पताल भेजवाने के साथ ही छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

----------
नाराज परिजनों ने युवती व उसके ससुरालियों को दी धमकी
चायल। चरवा इलाके की एक युवती ने बताया कि दो साल पहले उसने मोहल्ले में ही रहने वाले युवक से प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर उसके मायके वाले आए दिन मारपीट करने की धमकी देते रहते हैं। आरोप है कि शनिवार को भी उसके मायके वाले घर आए और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने थाने पहुंच आरोपी माता, पिता और भाई के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ बलराम सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed