फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Get entangled in case of death of worker

मिल मजदूर की मौत का मामला उलझा

Tue, 23 Dec 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 23 Dec 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। भरवारी स्थित आटा मिल में मजदूरी करने वाले सिंघिया निवासी लालता प्रसाद की मौत का मामला उलझ गया है। पत्नी ने मिल मालिक और मुंशी की मिलीभगत से हत्या होने का आरोप जड़ा है। इल्जाम है कि तहरीर देने के बाद भी कोखराज पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सोमवार को पीड़ित परिवार ने डीएम, एसपी को प्रार्थनापत्र देकर हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सिंघिया गांव निवासी लालता प्रसाद भरवारी स्थित एक आटा मिल में मजदूरी करता था। उसकी पत्नी मालती देवी ने बताया कि पांच दिसंबर को वह मिल पर काम करने गया था। रात को घर नहीं लौटा था। छह दिसंबर की सुबह आठ बजे वह पति के लिए खाना लेकर मिल पर गई, तो वे वहां नहीं मिले। विवाहिता का कहना है कि मिल के मुंशी ने उससे कहाकि यदि घर नहीं गया है, तो किसी रिश्तेदार के यहां चला गया होगा। बताया कि अगली सुबह गांव के समीप ही उनकी रक्तरंजित लाश सड़क किनारे मिली।
विज्ञापन


पत्नी ने मजदूर की हत्या की आशंका जताई है। साथ ही उसने मिल मालिक और मुंशी की मिलीभगत होने का भी शक जाहिर किया है। उसका आरोप है कि उसने कोखराज कोतवाली में नामजद तहरीर भी दी है। इसके बाद भी उसके पति की मौत का खुलासा पुलिस द्वारा नहीं किया जा रहा है। 15 दिन से अधिक का समय बीतने के बाद भी इलाकाई पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि एसओ को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। जल्द ही जांच पूरी करके इस मामले में दोषियो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed