{"_id":"5cf0341cbdec220752496d38","slug":"gas-cylinder-cracked-blurred-landlord","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर फटा, मकान मालिक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर फटा, मकान मालिक झुलसा
Fri, 31 May 2019 01:20 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 31 May 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के दनियालपुर गांव स्थित एक मकान में गुरुवार शाम गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से करीब दो लाख रुपये की गृहस्थी जलकर राख हो गई। घर के भीतर सो रही मकान मालिक गंभीर रूप से झुलस गया।
उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दनियालपुर निवासी राजकुमार पुत्र बुदुल मूर्तिकार है। गुरुवार शाम उसकी पत्नी रन्नो घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक लीकेज की वजह से गैस सिलेंडर में आग लग गई।
यह देख रन्नो चीखते-चिल्लाते हुए अपने बच्चे को लेकर बाहर भाग आई। इसी बीच जोरदार धमाका हुआ और सिलेंडर फट गया। साथ ही आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। भीतर सो रहा मकान मालिक राजकुमार आग का गोला बन गया।
विज्ञापन
धुएं का गुबार देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद राजकुमार को आननफानन एंबुलेंस की मदद से प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आग से लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की जानकारी फौरन अग्नि शमन विभाग को दे दी गई थी लेकिन दमकल आग बुझने के घंटे भर बाद मौके पर पहुंच सका।