फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Garbage dumped in the open; 24 people down with fever.

Kaushambi News: खुले में कूड़ा, बुखार से 24 लोग बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Garbage dumped in the open; 24 people down with fever.
चरवा के वार्ड नम्बर नौ सरदार पटेल नगर में तालाब किनारे फैला कूडा। संवाद
नगर पंचायत चरवा के सरदार पटेल नगर में स्थापित कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। सोमवार को उन्होंने तहसील जाकर प्रदर्शन किया। साथ ही वार्ड में बने एमआरएफ सेंटर में कूड़ा डालने की मांग की। लोगों ने बताया कि निर्धारित स्थान के बजाय तालाब किनारे खुले में कचरा फेंका जा रहा है। उसकी दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से वार्ड के 24 लोग बुखार, खांसी-जुकाम से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

उनका निजी अस्पताल या घर पर इलाज चल रहा है। हफ्ते भर बीमार दुर्गा प्रसाद की बेटी खुशी पटेल (16) ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसे लोगों में डर है। वार्ड के सभासद प्रतिनिधि रमेश कुमार के मुताबिक, उनके वार्ड में इस समय संक्रमण फैला हुआ है।
विज्ञापन

24 लोगों को बुखार, बदन दर्द समेत अन्य शिकायतें हैं। इनमें रचना देवी, सरिता देवी, सत्यम, खुशी प्रजापति, गोविंद मिश्रा, बब्लू मिश्रा, रंजीश पटेल, रवि पटेल, बेला देवी, अंकुर पटेल समेत कई लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभासद प्रतिनिधि ने नगर पंचायत के ईओ और कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की। कूड़े के तत्काल निस्तारण, नियमित सफाई और दवा के छिड़काव की मांग की।
नागिया मई में वायरल बुखार की चपेट में एक दर्जन लोग, स्वास्थ्य टीम भेजने की मांग

सिराथू। नागिया मई गांव में करीब 12 लोग वायरल फीवर से बीमार हैं। बीमारी की रोकथाम के लिए ग्राम प्रशासक पीर मोहम्मद ने सीएचसी अधीक्षक और बीडीओ अभिषेक सिंह को पत्र भेजकर गांव में स्वास्थ्य टीम भेजने की मांग की है।

ग्राम प्रशासक के मुताबिक, पिंकी, दानिश, रफीकुल निशा, मोइनुद्दीन, जफर अली, इमरान अहमद, शारा फरहीन, सिजरा बानो, अरसिया बानो, अलमदार, निगार और सलाउद्दीन समेत कई लोग एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। उनका सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

संक्रमण से बचाव के उपाय
- साफ-सफाई और सावधानी से संक्रमण से बचें, लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच।

- हाथों को साबुन और साफ पानी से बार-बार धोएं।
- घर और आसपास साफ-सफाई रखें व कूड़ा खुले में न डालें।

- पानी को उबालकर पिएं।
- भोजन को ढककर रखें और बासी या खुले में रखा भोजन खाने से बचें।
- मच्छरों और अन्य कीटों से बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
- खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रुमाल या कोहनी से ढकें।
- बुखार, उल्टी-दस्त, खांसी, सांस लेने में परेशानी, त्वचा पर संक्रमण की समस्या पर चिकित्सक से परामर्श लें।
------------
कस्बे से निकलने वाले कूड़े का नियमित रूप से एमआरएफ सेंटर में निस्तारण कराया जा रहा है। वार्ड में संक्रमण की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी स्थिति है तो टीम भेजकर दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। संक्रमण दूर करने के उपाय किए जाएंगे।
-- सूर्य प्रकाश, ईओ, नगर पंचायत चरवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed