{"_id":"5d86757b8ebc3e93b9522a46","slug":"gangrape-to-dalit-teen-kaushambi-news-ald255508845","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में दलित किशोरी से गैंगरेप, बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में दलित किशोरी से गैंगरेप, बनाया वीडियो
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
सरायअकिल (कौशाम्बी)। घास काटने गई किशोरी के साथ तीन युवकों ने न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा, जबकि दो भाग निकले। घटना से आक्रोशित लोगों ने सरायअकिल कोतवाली का घेराव कर विरोध जताया। पुलिस ने किशोरी और पकड़े गए आरोपी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
सरायअकिल कोतवाली इलाके के एक गांव की अनुसूचित जाति की किशोरी (14) शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे घोसिया स्थित पुराने टेलीफोन एक्सचेंज के पास घास छीलने गई थी।
इसी दौरान घोसिया गांव के नाजिक पुत्र उबैद उल्ला, आदिल उर्फ छोटू पुत्र इस्माइल और एक अज्ञात युवक ने किशोरी को दबोच लिया। झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह हैवानों के चंगुल से छूटी किशोरी ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े। मौके पर नाजिक पकड़ा गया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। ग्रामीणों ने नाजिक की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस नाजिक को इलाज के लिए सीएचसी सरायअकिल ले गई। यहां चिकित्सक ने हालत नाजुक बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस को नाजिक के पास मोबाइल में गैंगरेप का वीडियो भी मिला, जिसमें पीड़िता दरिंदों के आगे रोती गिड़गिड़ाती नजर आ रही है। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने सरायअकिल थाने का घेराव कर विरोध जताया। एसपी प्रदीप गुप्ता, सीओ सदर एसएन पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है। मामला दो समुदायों का होने के कारण कस्बे में तनाव है।
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। परिजन तहरीर दे रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप गुप्ता, एसपी कौशाम्बी