{"_id":"59a07c074f1c1b4a268b4b8c","slug":"gangrape-by-lover-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों संग मिल प्रेमी ने ही किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों संग मिल प्रेमी ने ही किया गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी इलाके की एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर प्रेमी पखवारे भर पहले भगा ले गया था। इसके बाद साथियों के साथ उसने दरिंदगी की। किशोरी का शोषण करने के बाद सोमवार को पीड़िता को गांव के बाहर छोड़कर प्रेमी और उसके साथी फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी रिश्तेदारी में आने वाले युवक के झांसे में आ गई। किशोरी को प्रेमजाल में फंसा कर आरोपी युवक भगा ले गया और बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया। किशोरी से प्रेमी के साथियों ने भी दुष्कर्म किया। सोमवार को आरोपी युवक किशोरी को बदहवास हालत में गांव के समीप छोड़कर भाग निकले। दरिंदों के चंगुल से छूटी किशोरी घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। बेटी के साथ सामूहिक दुराचार की घटना सुन परिजनों के होश उड़ गए।
दूसरे दिन पीड़ित पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचा। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इलाकाई पुलिस से न्याय न मिलने पर शुक्रवार को पीड़ित पिता किशोरी को लेकर जिला मुख्यालय आया और मामले की नामजद शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने सैनी पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।