फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   gang members of cyber criminals arrested

साइबर अपराधियों के गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Thu, 30 May 2019 12:54 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Thu, 30 May 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
gang members of cyber criminals arrested
कौशाम्बी - फोटो : kaushambi
मंझनपुर। कड़ा कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह साइबर अपराधियों के गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से स्कीमर डिवाइस, दो एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और करीब 48 हजार रुपये मिले हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कड़ा कोतवाल अजीत कुमार पांडेय को बुधवार सुबह सूचना मिली कि देवीगंज स्थित एटीएम बूथ पर एक साइबर अपराधी खड़ा है। इस पर फोर्स के साथ दबिश देकर उन्होंने भूपेन्द्र सिंह पुत्र तेजबहादुर निवासी पूरे पांडेय पतुलकी थाना जेठवारा जिला प्रतापगढ़ हो धर दबोचा। इसके कब्जे से एक स्कीमर डिवाइस, दो एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और 48 हजार बरामद हुए। दोपहर में दुर्गा भाभी सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया युवक साइबर अपराधियों के गिरोह का सरगना है। इसके गांव का ही उसका साथी दीपू सरोज पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया था। एसपी की मानें तो साइबर अपराधी झांसा देकर दूसरों का एटीएम कार्ड ले लेते थे। इसके बाद स्कीमर डिवाइस की मदद से उसका पूरा डाटा स्कैन कर लेते थे। फिर रकम उड़ा देते थे। गिरोह के फरार और अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है। एसपी का कहना है कि जल्द ही सभी को जेल भेजा जाएगा। वहीं पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि करीब चार महीने पहले सदर विधायक लालबहादुर के खाते से भी उसने रुपये पार कर दिए थे। अन्य घटनाओं में शामिल होने की बात भी कबूली है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed