फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   full day snow air in kaushambi

दिनभर चली बर्फीली हवाएं, गलन बढ़ने से कांपते रहे लोग

Tue, 31 Dec 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
full day snow air in kaushambi
full day snow air in kaushambi - फोटो : KAUSHAMBI
दिनभर चली बर्फीली हवाएं, गलन बढ़ने से कांपते रहे लोग
विज्ञापन

सड़क और बाजारों में पसरा सन्नाटा, अलाव के सामने गुजरा दिन
मंझनपुर। जिले में कड़ाके की ठंड थमने का नाम नहीं ले रही है। सुबह से आसमान में बदल छाए रहे। दिनभर चली बर्फीली हवाओं के सामने दोपहर बाद निकली धूप बेदम नजर आई। शीतलहरी गलन को कम नहीं होने दे रही दी। ऐसे में ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। वे ही लोग निकले जिन्हें ज्यादा जरूरत थी, वे भी ऊनी कपड़े पहनकर। फिर शीतलहर के चलते वे भी कांपते दिखे। बस, रेलवे स्टेशन पर आम दिनों की तुलना में कम यात्री दिखे। बृहस्पतिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 5 औरा अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
ठंड के कारण बाजार में ग्राहक कम आ रहे हैं, इसलिए शाम होते ही बाजार बंद हो जा रहा है। सर्वाधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण परिजन इन्हें घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। दिहाड़ी मजदूरों के साथ-साथ ठेले-खोमचे वाले और पटरी व्यवसायियों का व्यवसाय भी इस शीतलहर में बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रशासन की ओर से अलाव की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से राहगीर परेशान हो रहे हैं। हालांकि कुछ समाजसेवी यदा-कदा अलाव जलवा रहे हैं। सोमवार को भी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेेश कुशवाहा ने मंझनपुर चौराहा के साथ ही सिराथू विधानसभा क्षेत्र के कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई। इसी तरह कल्यानपुर चौराहे व ककोढ़ा में हाईवे पर अहिरारा ग्राम प्रधान नथनलाल ने अलाव जलवाया।
विज्ञापन

शीतलहर के कारण तापमान में आ रही गिरावट से आलू में झुलसा रोग पकड़ने की संभावना बढ़ गई है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि इससे बचाव के लिए किसानों को मैंकोजेब 75 प्रतिशत को दो किलोग्राम प्रति हेक्टेयर या जिनेब 75 प्रतिशत को दो किलोग्राम प्रति हेक्टेयर का छिड़काव करना चाहिए। इसी तरह राई/सरसों में अल्टरनेरिया ब्लाईट व माहू कीट का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। इसके नियंत्रण के लिए क्लोरोपाइरीफास 20 प्रतिशत का डेढ़ लीटर मात्रा व कार्बेंडाजिम 50 प्रतिशत का एक किलोग्राम पांच सौ लीटर पानी में घोल बनाकर फसलों में छिड़काव किया जा सकता है। इसी तरह गेहूं की फसल में खर पतवार नाशक रसायन सल्फो सल्फयूरान 75 प्रतिशत क्षेत्रफल व मेट सल्फयूरान मिथाइल 20 प्रतिशत का प्रयोग किसान कर सकते हैं।

full day snow air in kaushambi

full day snow air in kaushambi- फोटो : KAUSHAMBI

full day snow air in kaushambi

full day snow air in kaushambi- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed