{"_id":"65f8a30a9788cc12ef0102b6","slug":"fsda-team-raided-the-markets-and-took-samples-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-109715-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: एफएसडीए की टीम ने बाजारों में छापा मारकर लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: एफएसडीए की टीम ने बाजारों में छापा मारकर लिए नमूने
Tue, 19 Mar 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
होली के करीब आते ही खाद्य एवं औषधि सुरक्षा प्रशासन (एफएसडीए) ने मिलावट खोरों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को एफएसडीए की टीम सदस्यों ने खाद्य पदार्थों के छह नमूने लिए। नमूनों को सीलकर जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
सहायक आयुक्त खाद्य शशि शेखर की अगुवाई में एफएसडीए की टीम ने करारी और भरवारी बाजार में छापा मारा। इस दौरान मिठाई और किराना की कई दुकानों में टीम पहुंची। वहां पर रखे खाद्य पदार्थों की बारीकी से पड़ताल की।
टीम सदस्यों ने बेसन, देशी घी, आलू चिप्स, नमकीन और किशमिश के छह नमूने लिए। सहायक आयुक्त ने बताया कि इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसमें अगर मिलावट की बात सामने आएगी तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कडी़ कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरत मिश्र, नितिन कुमार, शहाब उद्दीन सिद्दीक़ी भी शामिल रहे। सहायक आयुक्त के मुताबिक होली तक जांच अभियान जारी रहेगा।