फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   friend attacs with knife on his friend after little dispute

कौशाम्बी में मामूली कहासुनी के बाद युवक का गला रेता, गंभीर

Mon, 23 Aug 2021 04:05 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 23 Aug 2021 04:05 PM IST
सार

गरई गांव निवासी ओमप्रकाश पटेल व मनीष रविवार सुबह गांव की एक परचून की दुकान में बैठे थे। अचानक दोनों युवकों में मामूली बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी गालीगलौज में बदल गई।

विज्ञापन
friend attacs with knife on his friend after little dispute
A knife smeared with blood. A murder weapon. Representative photo crime - फोटो : Erwin Wodicka - wodicka@aon.at

विस्तार

सैनी कोतवाली के गरई गांव में किराने की दुकान में बैठकर बातचीत कर रहे दो युवकों के बीच मामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। घटना में एक युवक ने दूसरे की गर्दन में चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिया। वह खून से लथपथ होकर तड़पने लगा। वारदात के बाद हमलावर भागने लगा तो लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी को उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गरई गांव निवासी ओमप्रकाश पटेल व मनीष रविवार सुबह गांव की एक परचून की दुकान में बैठे थे। अचानक दोनों युवकों में मामूली बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी गालीगलौज में बदल गई। इस दौरान पास बैठे मनीष ने ओमप्रकाश के गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद ओमप्रकाश जख्मी होकर जमीन में गिरकर तड़पने लगा। आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और भाग रहे मनीष को पकड़ लिया।

विज्ञापन

 

वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पर पहुंची पुलिस ने ओम प्रकाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने हमलावर मनीष को हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह का कहना है कि मनीष फिलहाल यह नहीं बता रहा है कि आखिर उसने वारदात को क्यों अंजाम दिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed