{"_id":"6865893c1ef6f7638301c553","slug":"fraud-of-rs-6-lakh-in-the-name-of-buying-a-boring-machine-case-filed-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127461-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बोरिंग मशीन खरीदने के नाम पर छह लाख की ठगी, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बोरिंग मशीन खरीदने के नाम पर छह लाख की ठगी, मुकदमा
Thu, 03 Jul 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
कोखराज के गिरधरपुर गांव में पड़ोसी ने बोरिंग मशीन दिलाने के लिए छह लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शातिर पर केस दर्ज कर लिया है।
गिरधरपुर निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र स्व रामदेव ने बताया कि पड़ोसी ने साल भर पहले विश्वास में लेकर बोरिंग मशीन दिलाने के लिए तीन लाख लिए थे। इसके बाद कमाई में आधा-आधा बंटवारा करने का झांसा देकर 20 सितंबर 2024 को नई बोरिंग मशीन के लिए तीन लाख ले लिए। इसके बाद भी बोरिंग मशीन नहीं दिलाई।
आरोप है कि महीनों गुजरने के बाद उसने दिए गए पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी। राजेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गिरधरपुर गांव निवासी सुशील के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -
बंटवारे के विवाद में महिला को धमकी
संदीपनघाट के काजीपुर गांव निवासी संतलाल ठेला पर फल बेचकर गुजारा करता है। उसके मुताबिक वह पांच भाई हैं। पिता ने अपने जीवनकाल में ही सभी का बंटवारा कर दिया था। इस बंटवारे से उसका बड़ा भाई संतुष्ट नहीं था। पिता की मृत्यु के बाद वह बंटवारे को लेकर वाद विवाद करता रहता है।
विज्ञापन
मंगलवार को वह ठेला लेकर बाजार चला गया था। शाम को बड़ा भाई अपने बेटे संग उसके घर पहुंचा और उसकी पत्नी केतकी देवी से विवाद करने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर वह मारपीट पर आमादा हो गए। बुधवार को पीड़िता ने पति के साथ थाने जाकर पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है।