फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four youth drowned while immersing the idol, rescued

Kaushambi News: प्रतिमा विसर्जन करते समय डूबे चार युवक, बचाए गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Four youth drowned while immersing the idol, rescued
कोतवाली के बेरुई गांव स्थित तालाब में सोमवार दोपहर देवी प्रतिमा विसर्जन करने गए चार युवक डूबने लगे। चीख-पुकार सुन पड़ोसी युवक ने तालाब छलांग लगाकर सभी की जान बचाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायल हो रहा है। इलाज के लिए सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ चायल ने बहादुरी दिखाने वाले युवक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, पूर्व सभासद का आरोप है घटना के वक्त पुलिस तमाशबीन बनी रही। किसी ने भी डूब रहे युवकों को बचाने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र पर सरायअकिल कस्बे में सोमवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान कस्बे के बुद्धपुरी मोहल्ला निवासी अभिमन्यु उर्फ नंदन स्वर्णकार (25), नितिन स्वर्णकार (20), प्रिंस सोनी (22) व मौलवीगंज निवासी राजू अग्रहरि (40) गहरे पानी में डूब गए। युवकों को डूबता देख मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विसर्जन यात्रा में शामिल कस्बे के ठठेरी बाजार निवासी मनोज निषाद ने आननफानन तालाब में कूद कर चारों युवकों को पानी से बाहर निकाला।इलाज के लिए चारों को स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नितिन, प्रिंस और राजू को घर भेज दिया। वहीं, अभिमन्यु का अभी भी इलाज चल रहा है। पूर्व सभासद विकास गुप्ता ने आरोप लगाया कि घटना के वक्त मौजूद पुलिस-प्रशासन तमाशबीन बनी रही। पुलिस कर्मियों ने पानी में डूब रहे युवकों को बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। सीओ चायल मनोज रघुवंशी ने जान बचाने वाले युवक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed