फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four injured are in critical condition and on ventilator support.

Kaushambi News: चार घायलों की हालत गंभीर, वेंटिलेटर सपोर्ट पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Four injured are in critical condition and on ventilator support.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रयागराज। स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में कौशाम्बी से पहुंचे घायलों का बिना समय गंवाए उपचार शुरू किया गया। कुल पांच घायल अस्पताल पहुंचे। इनमें से सविता, उर्वशी, राजेश कुमार और अनीता की हालत गंभीर बनी हुई है। चारों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं, घायल माला देवी खतरे से बाहर हैं।
घायलों की सूचना मिलने के साथ ही मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा, एसआरएन अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह व डॉ. अमित सिंह टीम के साथ ट्रॉमा सेंटर के ट्रायज रूम पहुंच गए। प्राचार्य डॉ. वर्मा ने इलाज व्यवस्था की कमान संभाली और घायलों का परीक्षण किया।
विज्ञापन

गंभीर घायलों के लिए ट्रामा, सर्जरी और क्रिटिकल केयर से जुड़ी टीमों को सक्रिय किया गया। क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ अनिल सिंह व ट्रामा सेंटर प्रभारी राजकुमार चौधरी भी मौजूद रहे। सर्जरी विभागाध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव और सूर्यभान कुशवाहा सहित अन्य चिकित्सकों ने उपचार किया। पैरामेडिकल स्टाफ ने भी मरीजों की स्थिति का आकलन कर आवश्यक इलाज उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

आठ घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें से तीन की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। चार की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका उपचार चल रहा है। एक घायल खतरे से बाहर हैं। - डॉ. एके वर्मा, प्राचार्य, एमएलएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed