{"_id":"7667c920c6343d130c7e43c5e156603c","slug":"four-including-two-deputy-tehsildars-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नायब तहसीलदारों समेत चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नायब तहसीलदारों समेत चार पर एफआईआर
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Tue, 09 Dec 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। करारी के लक्ष्मनपुर गांव की एक महिला ने दो नायब तहसीलदार, लेखपाल समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप है कि उसकी फसल उजाड़कर इन अफसरों ने पड़ोसी को खेत का कब्जा दिला दिया था। पुलिस ने राजस्व अफसरों के खिलाफ यह रिपोर्ट अदालत के आदेश पर दर्ज की है। अफसरों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का भी मामला पंजीकृत किया गया है। मामले में एसडीएम सदर नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
मंझनपुर तहसील के लक्ष्मनपुर थाना करारी की रहने वाली कलपतिया देवी पत्नी प्रेमचंद्र ने बताया कि गाटा संख्या 2327 उसकी संक्रमणीय भूमिधरी जमीन है। इस जमीन पर उसने गेंहू की बुआई की थी। बताया कि गांव के ही रहनेवाले रघुनाथ से उसका इस जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है।
महिला का आरोप है कि आठ अप्रैल 2014 को रघुनाथ की शिकायत पर नायब तहसीलदार मंझनपुर शक्ति प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अर्थवन राजकुमार पांडेय, हल्का लेखपाल रामेश्वर प्रसाद के साथ आए। इन अफसरों ने उसकी गेंहू की कच्ची फसल उजड़वा दी। साथ ही बीच खेत से मेड़ बंधवाकर रघुनाथ को जमीन का कब्जा दिला दिया।
विज्ञापन
कलपतिया के मुताबिक उसने 10 अप्रैल को तहसीलदार और 11 अप्रैल 2014 को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी। तब से लेकर वह उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगा रही थी, लेकिन उसकी किसी भी अधिकारी ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को करारी पुलिस ने नायब तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार राजकुमार पांडेय, लेखपाल रामेश्वर प्रसाद और गांव के रहने वाले रघुनाथ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।