{"_id":"64147f886fc3016248052557","slug":"four-including-the-groom-were-sued-for-breaking-the-marriage-for-not-getting-the-bullet-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : बुलेट नहीं मिलने पर शादी तोड़ने पर दूल्हे समेत चार पर मुकदमा, 14 मार्च को आनी थी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : बुलेट नहीं मिलने पर शादी तोड़ने पर दूल्हे समेत चार पर मुकदमा, 14 मार्च को आनी थी बारात
Fri, 17 Mar 2023 08:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Mar 2023 08:26 PM IST
सार
सरायअकिल कोतवाली के चंदनापुर गांव में बरात के दिन बुलेट की मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इंकार करने वाले दूल्हे समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरायअकिल कोतवाली के चंदनापुर गांव में बरात के दिन बुलेट की मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इंकार करने वाले दूल्हे समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर कार्रवाई की है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से दूल्हा व उसके परिवार के लोग घर से नदारत हैं। चंदनापुर गांव निवासी शिवलोचन मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
शिवलोचन के मुताबिक उसने बेटी वंदना का रिश्ता प्रयागराज के धूमनगंज इलाके के रम्मन का पुरवा निवासी पंकज पासी के साथ तय किया था। फरवरी में धूमधाम से सगाई की गई। सगाई के बाद 14 मार्च को शादी की तारीख तय हुई थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। वंदना के घर पर रिश्तेदारों का आना भी शुरू हो चुका था। बरातियों के लिए जलपान और खाने का इंतजाम भी हो चुका था, लेकिन बारात आने से कुछ देर पहले ही पंकज ने वंदना के फोन कर अतिरिक्त दहेज में बुलेट, दो लाख नगदी और पांच तोला सोना की मांग रख दी।
विज्ञापन
इसे सुनते ही वंदना के होश उड़ गए। उसने पिता को पूरी बात बताई तो उन्होंने पंकज को बरात लाने के लिए काफी मान-मनौव्वल की। इसके बाद भी पंकज बरात लेकर नहीं पहुंचा। मामले में शिवलोचन की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हा बनने जा रहे पंकज, उसकी मां, बहन मोना व बहनोई बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन