फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four doctors including the superintendent were not found in the trauma center, salaries stopped

Kaushambi News: ट्रामा सेंटर में अधीक्षक समेत चार डॉक्टर व चार स्वास्थ्य कर्मी नहीं मिले, रोका वेतन

Wed, 29 May 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 29 May 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Four doctors including the superintendent were not found in the trauma center, salaries stopped
नरसिंहपुर कछुआ ​स्थित ट्रामा सेंटर में कर्मचारियों से बात करते सीएमओ। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के नरसिंहपुर कछुआ स्थित ट्रामा सेंटर का सीएमओ ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक समेत चार डॉक्टर व चार स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर नहीं मिले। साफ-सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह ध्वस्त थी। इस पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ गैरहाजिर चिकित्सकों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया है। वहीं सफाई कर्मियों को सेवा समाप्ति की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार को मंगलवार की सुबह नरसिंहपुर कछुआ स्थित ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों व कर्मचारियों ने गायब रहने की सूचना मिली थी। इसकी हकीकत परखने सीएमओ खुद ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। सीएमओ ने जब जांच की तो शिकायत सही मिली।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर के अधीक्षक डॉ. नीरज सिंह, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कुलदीप मिश्रा, डॉ. ओपी वर्मा, इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर डॉ. संजय सिंह, स्टॉफ नर्स अवनीश राय, देविका राय बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मासिस्ट गोवर्धन व स्टॉफ नर्स मधू सिंह के सीएल अवकाश पर होने का प्रार्थना पत्र मिला लेकिन, अवकाश स्वीकृत नहीं था। परिसर में हर तरफ गंदगी फैली थी। यह देख सीएमओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने मातहतों को जमकर खरीखोटी सुनाई।

सीएमओ ने बताया कि अनुपस्थित चिकित्सक व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। तीन दिन के अंदर इसका जवाब मांगा गया है।
जवाब संतोषजनक न होने पर एक दिन का वेतन काटा जाएगा। इसके अलावा सफाई कर्मियों को भी चेतावनी दी गई है। दोबारा गंदगी मिलने पर इनकी सेवा समाप्त की जाएगी।


ट्रामा सेंटर में 24 घंटे सेवाएं देने का आदेश
अभी ट्रामा सेंटर में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ही चिकित्सक मिलते हैं। इसके बाद यहां सन्नाटा पसर जाता है। निरीक्षण पर पहुंचे सीएमओ ने कहा कि ट्रामा सेंटर 24 घंटे खुलना चाहिए। इसके लिए चिकित्सकों व अन्य स्टॉफ की रोस्टर वार ड्यूटी लगाई जाए। सीएमओ ने कहा कि 24 घंटे की सेवाओं की भी औचक जांच कराई जाएगी। सेवाएं बंद मिलने पर संबंधित चिकित्सक व कर्मचारी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed