{"_id":"5de805c98ebc3e54fb5d310f","slug":"four-days-later-the-body-of-a-lawyer-found-in-the-ganges-kaushambi-news-ald2620429133","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद गंगा में मिला वकील का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद गंगा में मिला वकील का शव
विज्ञापन
Four days later, the body of a lawyer found in the Ganges
- फोटो : KAUSHAMBI
चार दिन बाद गंगा में मिला वकील का शव
कड़ा के नागाकुटी में गंगा स्नान के दौरान डूबे थे राधाकांत
सोमवार को कड़ा कोतवाली में दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। नागा आश्रम कड़ा धाम में गंगा स्नान के दौरान डूबे अधिवक्ता का शव चार दिन बाद बुधवार को जहंगीराबाद घाट पर मिला। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। हादसे की जानकारी पर पहुंचे अधिवक्ता के बेटे ने शव की शिनाख्त की।
फतेहपुर जिले के खागा निवासी अधिवक्ता राधाकांत त्रिपाठी (55) पुत्र स्व. सरोज त्रिपाठी अक्सर कड़ा स्थित नागा कुटी में भगवान शंकर का दर्शन करने आते थे। कुटी में वह कई बार रुक भी जाया करते थे। 30 नवंबर को राधाकांत बिना किसी से कुछ बताए अपना सामान लेकर नागाकुटी आ गए। उधर राधाकांत के घर में नहीं होने पर एक दिसंबर को उनका बेटा व्योमकेश त्रिपाठी खोजबीन करते हुए नागा कुटी आया। यहां आश्रम में राधाकांत का बैग मिला। बताया गया कि वह सुबह गंगा स्नान के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। मामले की सूचना कड़ा कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर स्टीमर से खोजबीन कराई। बुधवार को जहंगीराबाद गांव के समीप एक शव घाट किनारे आ गया। ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने शव को बाहर निकलवाया। व्योमकेश को भी फोन पर शव मिलने की जानकारी दी गई। मौके पर परिवार व रिश्तेदारों के साथ पहुंचे बेटे ने शव की शिनाख्त पिता राधाकांत के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।