{"_id":"69f25836f415530f6b04758a","slug":"four-brothers-returning-from-a-wedding-procession-were-stopped-and-beaten-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-140465-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बरात से लौट रहे चार भाइयों को रास्ते में रोककर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बरात से लौट रहे चार भाइयों को रास्ते में रोककर पीटा
Thu, 30 Apr 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
बरात से वापस घर लौटते समय सगे भाइयों को बंधक बनाकर पिटाई कर कैंची और कांच की बोतल से हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के मुताबिक खोरांव निवासी मोनू कुमार पुत्र लालचंद्र ने बताया कि 27 अप्रैल को उसके ननिहाल बिदनपुर में दावत थी। वह भाई नीरज कुमार के साथ बाइक से गया था। आरोप है कि रात को लौटते समय बालकमऊ के पास वहीं के रहने वाले मिथिलेश, शशि प्रकाश, संदीप कुमार, राधे व विजय प्रकाश ने अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ मिलकर भाई को रोक लिया और पिटाई कर दी।
तब तक घटना की जानकारी पाकर पीड़ित अपने दो अन्य भाइयों करन कुमार और रवि कुमार के साथ मौके पर पहुंच गया। आरोपियों ने चारों भाइयों की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद इलाज कराने के बहाने अपने घर लेकर गए। वहां कमरे में बंद कर कैंची और कांच की बोतल से हमला किया। इस संबंध में सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि पीड़ित घायलों का मेडिकल करा दिया गया है और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।