फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four brothers die from Current

करंट से चार भाइयों की मौत

Thu, 18 Jul 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Four brothers die from Current
Four brothers die from Current - फोटो : KAUSHAMBI
करंट से चार भाइयों की मौत
विज्ञापन

खराब हैंडपंप से सरिया निकालने के दौरान हुआ हादसा
आक्रोशित लोगोें ने ओसा-मंझनपुर मार्ग किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/पश्चिमशरीरा। सदर तहसील क्षेत्र के बरैसा गांव में खराब हैंडपंप से सरिया निकालने के दौरान करंट की चपेट में आने से चार भाइयों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा कर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस-प्रशासन मुआवजे का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पश्चिमशरीरा कोतवाली के गड़वा का पूरा मजरा बरैसा गांव की दलित बस्ती में करीब तीन साल से हैंडपंप खराब था। तीन दिन पहले प्रधान ने दूसरी जगह रीबोर कराया। खराब हैंडपंप से प्रधान ने मिस्त्री बुलवा कर सामान निकलवाना जरूरी नहीं समझा। पानी के लिए परेशान बस्ती के रामहित के बेटे संजय (18), भगवत प्रसाद (13), रामहित के बड़े भाई देशराज का बेटा राजकुमार (17), परिवार का विनोद (21) और अनीश (12) पुत्रगण धर्मवीर समेत बस्ती के कई लोग बुधवार को खुद ही खराब हैंडपंप से सरिया निकालने लगे। करीब तीन बजे लगभग 20 फिट लंबी सरिया लोगों ने निकाल ली, लेकिन सरिया लटकर करीब 10 फिट दूरी से हाईटेंशन लाइन से छू गई। इसके चलते सभी लोग करंट की चपेट में आ गए। आनन-फानन सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पहुंचते ही संजय, भगवत, राजकुमार ने आदि दम तोड़ दिया। जबकि विनोद की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। अनीश की हालत जिला अस्पताल में नाजुक है। चार मौत की खबर से साथ आए ग्रामीण आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। उनका कहना है कि जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज करने के बजाय उन्हें रेफर करने की तैयारी में लग गए थे। यदि समय से इलाज प्रारंभ कर दिया गया होता तो शायद चार में किसी की जान बचाई जा सकती थी। आक्रोशित लोगों ने जिला अस्पताल में तीन शवों को मेन गेट के बाहर रखकर ओसा-मंझनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। वह लोग सांसद, डीएम व एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि चिकित्सकों की लापरवाही से मौत हुई है। सूचना पर एसडीएम सदर सतीश चंद्र, सीओ एसएन पाठक, इंस्पेक्टर मंझनपु उदयवीर, एक्सईएन अंकित कुमार कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। एसडीएम ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। हंगामे के चलते ढाई घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed